पटना ग्रामीण: एनएसयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी गर्दनीबाग में बीपीएससी छात्रों के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे, मौन व्रत किया
शनिवार की दोपहर 1 बजे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी गर्दनीबाग धरना स्थल पहुंचे। मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वे छात्रों के समर्थन में कुछ घंटे का मौन व्रत रख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है।