कसिया: रकबा दुलमा पट्टी में दो बाइकों की आमने सामने टक्कर एक कि मौत दूसरा गम्भीर, जिला अस्पताल रेफर
सेवरही पडरौना मार्ग पर रकबा दुलमा पट्टी में दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी है, जबकि दूसरे की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सीएचसी सेवरही के चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जबकि मृतक प्रदीप यादव पुत्र छोटेलाल यादव निवासी जमुआन टोला कोकिल पट्टी के शव को सेवरही पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद पीएम के लिए भेज दिया है।