तालबेहट: बांसी में अज्ञात चोरों ने हनुमान जी के मंदिर में चोरी की, बैटरी, इन्वर्टर और घंटे ले गए, आक्रोश
बांसी कस्बे में स्थित हनुमान जी के मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है, बताया गया चोर बैटरी इन्वर्टर और मंदिर के पांच घंटे ले गए हैं, जिसको लेकर श्रद्धालुओं में काफी आक्रोश है,उक्त मामले में श्रद्धालु ने जानकारी देते हुए बताया बांसी चौकी में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है,मौके पर पहुंची पुलिस जाँच जारी है।