कक्षा में शिक्षक नहीं, इसलिए सड़क पर उतरे छात्र
कर्णप्रयाग, चमोली, उत्तराखंड: पहाड़ों में स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर अभिभावक और स्थानीय लोग कई बार आवाज उठा चुके हैं। अब चमोली में अपनी पढ़ाई के लिए बच्चे खुद हाथों में तख्तियां लेकर सड़कों पर उतर आए हैं।
आज राजकीय इंटर कॉलेज नैनीसैंण के छात्र-छात्राओं ने अपने अभिभावकों के साथ कर्णप्रयाग तहसील परिसर और खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि उनके विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
बच्चों के हाथों में अपनी शिक्षा और शिक्षकों की मांग से जुड़ी तख्तियां थीं।
बच्चों का स्थान कक्षा में है, किसी सरकारी कार्यालय के बाहर शिक्षक की मांग करते हुए नहीं।
यह तस्वीर पहाड़ों में सरकारी शिक्षा व्यवस्था के सामने खड़ी चुनौतियों की एक झलक दिखाती है।
@uttarakhand_now