सिहोरा: गौरहा में सपना ग्राम संगठन मझौली द्वारा किसानों से गेहूं की अधिक तौल
समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी को लेकर एक बार फिर अव्यवस्थाओं की पोल खुलते दिख रही है। गौरहा सपना ग्राम संगठन मझौली खरीदी केंद्र में किसानों से मानक नियमों का उल्लंघन कर गेहूं की अधिक तौल ली जा रही है। किसानों ने बताया कि मानकों के अनुसार गेहूं की तौल 50 किलो 200 ग्राम होना चाहिए पर यहां पर 50 किलो 300 ग्राम से लेकर 50 किलो 730 ग्राम तक तौल की जा रही है।