सिहोरा: सिहोरा थाना क्षेत्र के दर्शनी टोला में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चुराई
सिहोरा थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के सोना चांदी के जेवर और नगदी चुरा ली। पुलिस ने मामला कायम कार्यवाही शुरू कर दी है। सिहोरा पुलिस ने बताया कि दर्शनी टोला निवासी मंजू राय घर का काम करती है। 5 में की सुबह 9:00 बजे अपनी बुआ के घर सांईपुरा मील तेंदूखेड़ा दमोह शादी के कार्यक्रम में चली गई थी।