बिलासपुर: भावाधस (भीम) ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर DM को ज्ञापन दिया
शुक्रवार को दोपहर दो बजे स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ ने डीएम अजय कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की। भावाधस (भीम) के राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश भीम अनार्य ने आरोप लगाया कि शासन के ₹13,940 के आदेश के बावजूद रामपुर में आउटसोर्सिंग कर्मियों को मात्र ₹8,000 मानदेय मिल रहा है, जबकि बाकी पैसा ठेकेदार और अधिकारी खा रहे हैं