टोंक: टोंक की ग्राम पंचायत दाखिया में आयोजित हुआ ग्रामीण सेवा शिविर
Tonk, Tonk | Jun 18, 2026 ग्राम पंचायत दाखिया में ग्रामीण सेवा शिविर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबलू टैंकर, मंडल अध्यक्ष नन्दलाल छान,मीडिया प्रभारी कमलेश यादव सम्मिलित हुए। ग्रामीणों ने शिविर में भाग लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी समस्याओं का समाधान करवाया। शिविर में प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन की शिकायतों का समाधान किया।