सादाबाद: बेदई की बहू ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता पाई, बनी असिस्टेंट प्रोफेसर, ग्रामीणों में हर्ष
सादाबाद क्षेत्र के गांव बेदई की बहू डॉ. पुष्पा शर्मा ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) परीक्षा-2023 में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आयोग द्वारा घोषित परिणाम में उनका चयन असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों तथा क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।