मोठ: चिरगांव में धूमधाम से निकली मां काली की विसर्जन यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, सुरक्षा में तैनात रहा भारी पुलिस बल
Moth, Jhansi | Oct 20, 2026 झांसी के चिरगांव नगर में मां काली की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और मां काली के जयकारे लगाए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उपजिलाधिकारी सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की निगरानी में विसर्जन यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।