शाहबाद: माधोपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग, आठ ट्रॉली चारा जलकर हुई राख
Shahbad, Baran | Nov 21, 2026 क्षेत्र के माधोपुर गांव में अज्ञात कारणों से चारे में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब आठ ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। घटना में पशुओं के लिए संग्रहित चारा जलने से पीड़ित परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।