शिक्षा का दीप जलाएगी "एक प्रयास आपके साथ" - 126 में से 15 सितारों का चयन, अब उड़ान को मिलेंगे पंख*
*जगाधरी (यमुनानगर), 20 सितंबर*
जब हौसले बुलंद हों तो गरीबी भी रास्ता नहीं रोक सकती! इसी सोच को साकार कर रही है जिले की अग्रणी सामाजिक संस्था *"एक प्रयास आपके साथ"*।
संस्था द्वारा 13 सितंबर को एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जगाधरी में 12वीं के प्रतिभाशाली मगर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए निशुल्क उच्च शिक्षा की चयन परीक्षा आयोजित की गई। 126 होनहारों ने भाग लिया, उसी दिन निष्पक्ष मूल्यांकन हुआ और 15 चमकते सितारे मैरिट में चुने गए।
*गरीबी को मात देकर मैरिट में आए ये 15 नाम:*
प्रताप नगर की *रजनी व सिया*, पुरानी सब्जी मंडी स्कूल की *मधु, काजल व निधि*, एस.डी. स्कूल के *गणेश*, अटावा की *संध्या*, जगाधरी गर्ल्स की *इशिका*, मॉडल कॉलोनी की *अंजलि*, वर्कशॉप स्कूल की *ऋद्धि*, सरावां की *सिमरन*, बूड़िया के *हर्ष*, देवधर की *दृष्टि*, टोपरा कलां की *खुशबू* और मॉडल टाउन की *रुहानी*।
इन 15 सपनों का साक्षात्कार आज 20 सितंबर, रविवार सुबह 10:30 बजे 5 अनुभवी प्रिंसिपल्स के पैनल द्वारा एस.डी. स्कूल में बेहद आत्मीय स्वस्थ परिवेश और प्रेरणादायक माहौल में लिया गया।
संस्था के संरक्षक *श्री शीश पाल चौहान* एवं अध्यक्ष *श्री आर.एस. शर्मा* ने बताया - "हम सिर्फ फीस नहीं भरते, हम भविष्य गढ़ते हैं। हमारा विजन है - हर बच्चे को निशुल्क उच्च शिक्षा, हर सपने को पंख, और हर परिवार को गर्व। यहाँ चयन अंकों का नहीं, जज्बे का होता है।"
महासचिव *कुंदन कालड़ा* और वाइस चेयरमैन *सुशील गुलाटी* ने कहा कि साक्षात्कार में किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि बच्चों का बौद्धिक स्तर, सोच की उड़ान, लक्ष्य के प्रति जुनून और संस्कार परखे गए। बच्चों की आँखों में आई ए एस , सी ए इंजीनियर , अध्यापक और बैंक अफसर बनने का जो उत्साह था, वह देखते ही बनता था।
*संस्था का दिल छू लेने वाला कदम:*
हर बच्चे को प्रोत्साहन के तौर पर किताबें और स्टेशनरी के लिए प्रिंसिपल सतीश गर्ग एस डी सीनियर सैकेंडरी स्कूल जगाधरी के करकमलों द्वारा *2000 रुपये का चैक* और आने-जाने का किराया सम्मान के साथ दिया गया। स्कूल के प्रिंसिपल ने अपने संबोधन में बच्चों को बधाई और कठोर परिश्रम करने का प्रभावशाली संदेश दिया ।अंतिम चयन 12वीं में न्यूनतम 75% अंक और घर की आर्थिक स्थिति की जाँच के बाद अगले वर्ष होगा।
इस नेक पहल में इंटरव्यू कमेटी के सदस्य शीश पाल चौहान, आर.एस. शर्मा, कुंदन कालड़ा, सुशील गुलाटी, अनूप कोठियाल एवं कैशियर अच्छर सिंह उपस्थित रहे।
कमेटी ने पारिवारिक परिवेश की तरह बच्चों से संवाद कर उनके भीतरी कौशल और लक्ष्यबोध को परखने का बखूबी प्रयास किया । बच्चों के लिए यह इंटरव्यू का पहला अवसर था ।उन्हें इस मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला ।
*"शिक्षा ही सशक्तिकरण है - हम किसी प्रतिभा को पैसे के कारण बुझने नहीं देंगे।.....
Ambala, Ambala | Sep 20, 2026