ग्यारसपुर: एक ही रात में चार मंदिरों में चोरी, बदमाश चांदी के मुकुट और जेवर ले उड़े
हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बीती रात चोरों ने एक साथ चार मंदिरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। खिरिया जागीर और चिकली गांव के मंदिरों से चोर चांदी के मुकुट सहित कीमती जेवरात चोरी कर फरार हो गए।हैदरगढ़ थाना अंतर्गत बीती रात अज्ञात चोरों ने खिरिया जागीर और चिकली गांव के चार मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।