मंझनपुर: तुर्तीपुर के पास कार की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल, चालक ने अस्पताल पहुंचाया
करारी क्षेत्र के हिसामपुर गांव की अनीस फातमा शुक्रवार को समय करीब 2 बजे अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से करारी कस्बा जा रही थीं। जैसे ही वह तुर्तीपुर के पास पहुंचीं, पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अनीस फातमा को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, उनका बेटा बाल-बाल बच गया।