चैनपुर: चार महीने से वेतन नहीं मिलने से संकट में चौकीदारों के परिवार, धान बेचकर बच्चों की पढ़ाई कराने को मजबूर
चैनपुर अंचल कार्यालय के अंतर्गत पदस्थापित ग्रामीण पुलिस के जवानों और चौकीदारों को पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जून दो हजार छब्बीस से सितंबर दो हजार छब्बीस तक का वेतन लंबित है। बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर चौकीदारों ने अंचल अधिकारी, चैनपुर को आवेदन सौंपकर जल्द भुगतान कराने की गुहार