विदिशा नगर: अंबेडकर जयंती पर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, TET का विरोध और वरिष्ठता की मांग रखी
आंबेडकर जयंती के अवसर पर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अहमदपुर चौराहे पर एकत्रित हुए। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और अपनी मांगों को लेकर मंगलवार दोपहर 12 बजे ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने बताया कि वे टीईटी परीक्षा का विरोध कर रहे हैं और नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता लागू करने की मांग कर रहे हैं।