पटना ग्रामीण: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री मंगल पांडे BJP कार्यालय पहुंचे, विक्ट्री साइन दिखाया, मोदी के नारों से गूंजा
27 साल के बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी पर पटना स्थित भाजपा कार्यालय में भी जश्न थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे भाजपा कार्यालय पहुंचे,जहां उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री मंगल पांडे ने विक्ट्री साइन दिखाया।