पटना ग्रामीण: पटना में बिहार सरकार के आगामी वित्तीय बजट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की बैठक
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार के आगामी वित्तीय बजट के पूर्व शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे बैठक की। जिसमें आगामी वित्तीय बजट को लेकर वित्त विभाग में तैयारी के लिए गठित की गई समिति और संबंधित अधिकारी शामिल हुए। मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अभिभाषण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत विचार विमर्श भी किया।