पटना ग्रामीण: दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी पर पटना में भाजपा कार्यालय में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर पटना स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया। महिला नेत्रियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली खेली और अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ झूमते नजर आए।