हरसूद: सिविल अस्पताल हरसूद में हेल्थ केयर पाठ्यक्रम के अंतर्गत 67 छात्राओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण
पीएम श्री शासकीय कन्या शाला हरसूद की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की छात्राओं को व्यावसायिक पाठ्यक्रम हेल्थ केयर अंतर्गत 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन रोजगार मुखी आन जाॅब प्रशिक्षण सिविल अस्पताल हरसूद में दिया जा रहा है। जिसमें 67 छात्राओं को ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्टिंग, इंजेक्शन लगाने एवं चिकित्सा संबंधी सभी कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।