अनूपपुर: जनपद पंचायत बदरा के सामने बने सार्वजनिक शौचालय पर ताला, ₹5 लाख की लागत पर उठे सवाल
ग्राम पंचायत बदरा में लगभग 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय उपयोग के अभाव में बंद पड़ा है। हैरानी की बात यह है कि यह शौचालय जनपद पंचायत बदरा के ठीक सामने स्थित है, इसके बावजूद यहां अक्सर ताला लटका रहता है। जनपद पंचायत बदरा के अंतर्गत करीब 52 ग्राम पंचायतें आती हैं। ऐसे में मुख्यालय के सामने स्थित इस सार्वजनिक सुविधा बंद हो सवाल उठता है ।