बिहारपुर: 15 लाख रुपए के कर्ज में दोस्त ने अपने दोस्त की हत्या की, पुलिस ने की कार्रवाई
आज गुरुवार 3बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार सूरजपुर-बलरामपुर सीमा के रेड नदी चौपटा में 30 अगस्त को 45 वर्षीय शिवराज सिंह का शव बरामद हुआ था। जांच में सामने आया कि मृतक ने अपने दोस्त सियाचंद वैश्य, निवासी सिंगरौली (मध्य प्रदेश) को 7.50 लाख रुपए उधार दिए थे। ब्याज सहित रकम 15 लाख हो जाने पर मृतक लगातार पैसे की मांग कर रहा था।