सिवनी: रबी फसल की सिंचाई के लिए संजय सरोवर बांध से नहरों में छोड़ा गया पानी, किसानों से मक्का की बोवनी नहीं करने की अपील
Seoni, Seoni | Nov 10, 2026 संजय सरोवर परियोजना के बांध से रबी फसल की सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ दिया गया है। मंगलवार को विभाग ने किसानों से मक्का की बोवनी से बचने और गेहूं, चना, मसूर जैसी कम पानी वाली फसलें लगाने की अपील की है। पलेवा के लिए केवल दो पानी निर्धारित किए गए हैं।