होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम कलेक्टर का विद्यार्थियों को संदेश, असफलता अंत नहीं, द्वितीय अवसर से मिलेगी सफलता
नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने हाल ही में घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों के बाद विद्यार्थियों को एक प्रेरणादायक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में असफल होना जीवन का अंत नहीं है, बल्कि यह एक नए अवसर की शुरुआत हो सकती है। उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वी 12वीं के ऐसे विद्यार्थियो को द्वितीय अवसर परीक्षा का मौका दिया जा रहा है।