जतारा: बैरवार बंदरगुणा में किसान के घर भीषण आग, अनाज और घरेलू सामान जलकर खाक, ग्रामीणों ने आग बुझाई
बैरवार बंदरगुणा गांव में किसान हरिराम कुशवाहा के मकान में अचानक आग लग गई। आग से घर में रखा गेहूं, मूंगफली सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, बाद में फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। सरपंच ने तहसीलदार को सूचना दी, जिस पर जांच के निर्देश दिए गए हैं।