परैया: परैयाखुर्द में क्रिकेट खेलने के बीच युवकों का आपसी विवाद में हुई मारपीट, गंभीर रूप से घायल एक युवक हुआ गया ANMMCH रेफर
Paraiya, Gaya | Jun 23, 2026 परैयाखुर्द में क्रिकेट खेल के बीच खूनी संघर्ष मंगलवार शाम में हुआ। घटना में कई युवक को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद दो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाये हुए है। विवाद खेल के बीच आपसी कहा सुनी से हुई। जिसके बाद दोनो पक्ष बल्ला, विकेट और डंडा लेकर भीड़ गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज हुआ। एक युवक को गया रेफर किया गया है