जमुई: पाड़ो गांव में बहु से झगड़े के बाद सास ने खाई सल्फास की गोली, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई मौत
Jamui, Jamui | Jan 9, 2025 पाड़ो गांव में बुधवार की देर रात करीब 10:00 बजे घरेलू विवाद को लेकर बहु से झगड़ा होने की रंजिश में बिरजू यादव की पत्नी मंजू देवी ने सल्फास की गोली खा ली। काफी देर के बाद जब मंजू देवी की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन द्वारा आनन- फानन में मंजू देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात 12:30 बजे मंजू देवी की मौत हो गई।