जमुई: नीमारंग रोड़ पर अजमत पान दुकान के पास जमीन फटने से अचानक निकलने लगा कीचड़नुमा पानी का फव्वारा, मची अफरा-तफरी
Jamui, Jamui | Jan 9, 2025 जमुई- खैरा मुख्य मार्ग के नीमारंग रोड़ स्थित अजमत पान दुकान के सामने बुधवार की रात 8 बजे के करीब अचानक सड़क किनारे जमीन फट गई और बीच से ही पानी के तेज धार के फव्वारे निकलने लगे। वही अचानक तेजधार पानी निकलते देखकर आसपास के लोग डर गए। कुछ लोगों ने कहा कि यह क्रूड ऑयल है तो कुछ लोगों ने कहा कि ज्वलनशील पदार्थ है। जिससे आग लग सकती है।