अनूपपुर: थाना चचाई पुलिस ने 24 घंटे में गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल किया दस्तयाब
थाना चचाई पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। 29 नवंबर 2025 को फरियादी ने थाना चचाई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों को आशंका थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर उसे ले जाया गया है।