पीरटांड: पीरटांड़ के अमर शहीद सीताराम उपाध्याय को शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, देशभक्ति के नारे गूंजे
पीरटांड़ के वीर सपूत अमर शहीद स्वर्गीय सीताराम उपाध्याय के शहीद दिवस पर सोमवार को 11 बजे विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को याद किया।