कोल: जिले में एएसपी के पद से पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए मयंक पाठक, DIG-SSP ने अशोक स्तम्भ लगाकर दी बधाई
Koil, Aligarh | Jan 7, 2026 अलीगढ़ में ASP के पद पर तैनात IPS अफसर मयंक पाठक का प्रमोशन हो गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर तैनात मयंक पाठक को पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर पदोन्नत किया गया है। प्रमोशन होने पर DIG और SSP ने DIG कार्यालय में कंधे पर अशोक स्तंभ का बैच लगाया और महाकुम्भ सेवा मेडल 2025 देते हुए बधाई दी है।