कटिहार: कटिहार रेलवे स्टेशन से चाइल्ड लाइन ने तीन किशोरों को बचाया, मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया
बुधवार की दोपहर 2 बजे 3 किशोर को चाइल्ड लाइन के सदस्यों के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। यह तीनों किशोर पंजाब और हिमाचल काम करने के लिए जा रहे थे। जिन्हें क्रमभूमि एक्सप्रेस ट्रेन से चाइल्ड लाइन ने रेस्क्यू किया था। दो किशोर पूर्णिया जिले के निवासी हैं। उन्हें उनके चाचा सिंटू शर्मा के द्वारा हिमाचल भवन निर्माण काम के लिए ले जा रहे थे।