कटिहार: कुरसेल गांव में सर्पदंश से बालिका की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
बुधवार की सुबह 7 बजे एक बच्ची को उनके परिजन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जो सर्पदंश का शिकार हो गया था। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर दीपक ने बच्ची का इलाज करने के बजाय उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन बच्ची को लेकर मेडिकल कॉलेज चले गए। जहां उन्हें पता चला कि इसका इलाज यहां नहीं है और सदर अस्पताल में इसका इलाज है। फिर से उन्हें भेजा गया।