कटिहार: बोलिया गांव में ज़मीन विवाद में रिश्तेदारों के बीच हुई मारपीट, मां-बेटी समेत 4 घायल
बुधवार की दोपहर 12 बजे एक महिला और उनकी बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे थे। जो मारपीट में घायल हुई थी। घटना के बारे में घायल सजिदा खातून ने बताया कि उनके पति बाहर कमाने के लिए गए हैं। वह अपने दो पुत्र और एक पुत्री के साथ अकेली घर में रहती हैं। उनके जमीन पर रिश्तेदार मो इकबाल की नजर है और जबरन कब्जा कर रहे थे।