कानपुर: CSJMU में छात्रा की कॉपी बदलकर बनाया गया टॉपर, डायरेक्टर सस्पेंड, कानपुर यूनिवर्सिटी ने लिया एक्शन
CSJMU के अटल बिहारी वाजपेई लीगल स्टडीज के डायरेक्टर डॉ पंकज द्विवेदी को बुधवार रात सस्पेंड कर दिया गया उन पर LLM सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा में एक छात्रा की कॉपी बदलवाकर उसे टॉपर बनाने का आरोप है CSJMUके मीडिया प्रभारी ने गुरुवार 7 बजे ने बताया कि मामले में एक छात्र की शिकायत किए जाने के बाद यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने 29 अक्टूबर कोप्रारंभिक जांच के आदेश दिए थे