राजपुर: सिद्धमा में पेड़ों का कत्लेआम, सैकड़ों पेड़ों की अवैध कटाई का वीडियो वायरल, प्रशासन हरकत में
बलरामपुर जिले के सिद्धमा में पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में काटे गए पेड़ों के लट्ठे एक जगह ढेर लगाकर रखे दिखाई दे रहे हैं। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। मामला बलरामपुर जिले के सिद्धमा क्षेत्र के घुटरापारा का है, जहां संचालित एक ईंट भट्ठे के पास