नौगढ़: ग्राम पकड़ी के लोग आज भी दूषित जल पीने को हैं मजबूर, नहीं मिला जल जीवन मिशन योजना का लाभ #jansamasya
पकड़ी के लोग सरकार द्वारा चलाई जा रही जल जीवन मिशन योजना का अभी तक लाभ नहीं पा रहे हैं,इसके कारण यहां के लोग अभी भी दूषित जल पीने के लिए मजबूर हैं।उक्त के संबंध में रविवार की दोपहर 12:00 के लगभग ग्रामीणों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि इन्हें अभी तक जल जीवन मिशन योजना का लाभ नहीं मिला है।