धमदाहा: एसडीएम ने पीसीसी ढलाई कार्य की की जांच, गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश
धमदाहा :- धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने बनमनखी-धमदाहा सड़क मार्ग पर दमगाड़ा के समीप चल रहे पीसीसी ढलाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने संवेदक एवं निर्माण कार्य में लगे कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।