धौलपुर: जिला कलेक्ट्रेट के सूचना विज्ञान केन्द्र में पर्यवेक्षक की उपस्थिति में माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न
लोकसभा आम चुनाव 2024 के अन्तर्गत संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर नियुक्त किए जाने हेतु माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय रेंडमाइजेशन सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. एम हरि जवाहरलाल की उपस्थिति में रविवार को जिला कलेक्ट्रेट के सूचना विज्ञान केन्द्र में सम्पन्न किया गया। लोकसभा क्षेत्र की सभी आठ विधानसभाओं के लिये माइक्रो ऑब्जर्वर का रेण्डमाईजेशन कर संख्यावार आवंटन किया गया।