ब्यौहारी: फूफा बना अपहरणकर्ता, 10 किमी दूर जंगल से मिला एक साल का मासूम
शहडोल के ब्यौहारी क्षेत्र में फूफा ने एक साल के मासूम का अपहरण कर लिया। रातभर तलाश के बाद पुलिस ने सुबह भमरहा जंगल की झोपड़ी से बच्चे को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पत्नी से विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया। बुधवार सुबह 7 बजे पुलिस ने मामले का खुलासा किया।