पंचकूला: खड़क मंगोली में CM मनोहर लाल ने कहा- लोकसभा चुनावों में हरियाणा में बीजेपी 10 की 10 सीटों पर लहराएगी परचम
पंचकूला के खड़क मंगोली में आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोकसभा चुनावों में बीजेपी 370 पार और एनडीए 400 पार के लक्ष्य को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी 10 की 10 सीटों पर परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर सभी भाजपा पार्टी से जुड़ रहे हैं।