पंचकूला: डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने गांव श्यामटू से दो अवैध देसी कट्टों के साथ एक मोस्ट वांटेड अपराधी को किया गिरफ्तार
डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने मोस्ट वांटेड अपराधी को दो देसी कट्टों के साथ गिरफ्तार किया है। एसीपी क्राइम अरविंद कंपनी जानकारी देते हुए बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से दो देसी कट्टे बरामद किए हैं। आरोपी को गांव श्यामटू से दो देसी कट्टो के साथ गिरफतार किया है और पूछताश की जा रही है।