पंचकूला: सेक्टर-31 में मकान से गैस सिलेंडर व टुंटिया चोरी, मामला दर्ज
पंचकूला के सेक्टर 31 में स्थित मकान नंबर 271 से अज्ञात चोर के द्वारा गैस सिलेंडर और टूटिया चोरी करने का मामला सामने आया है। चंडी मंदिर पुलिस थाना में दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता भारत भान ने बताया है कि वह स्कूल से बच्चों को लेने गया था तो पीछे से अज्ञात चोर के द्वारा घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।