इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के तालाब में डूबकर ट्यूबवेल ऑपरेटर की हुई मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया
Etawah, Etawah | Mar 18, 2024 फ्रेंड्स कालोनी इलाके के महेरा फाटक के पास तालाब में डूबकर ट्यूबबेल ऑपरेटर शिवप्रकाश की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के बेटे ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे घर से पिता निकल गए थे लेकिन जब वह नहीं लौटे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।