इटावा: मनियामऊ के समीप पेट्रोल टैंकर व कंटेनर की भिड़ंत में दोनों चालक हुए घायल, पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से भेजा अस्पताल
Etawah, Etawah | Mar 18, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर रविवार सुबह मनियमऊ के समीप पेट्रोल टैंकर व कंटेनर की भिडन्त हो गयी। घटना में दोनों वाहन चालक आनेपुर निवासी, शिवचन्द पुत्र हरिराम व विपिन किशोर पुत्र प्रेम शंकर घायल हो गये, राहगीरों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने, घायलों को उपचार हेतु एबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया।