इटावा: बलरई रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक की सैफई PGI में इलाज के दौरान हुई मौत, PM करा परिजनों को सौंपा शव
Etawah, Etawah | Mar 18, 2024 बलरई रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक अरमान की सैफई पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक आनंद विहार स्पेशल ट्रेन से मुगलसराय से घर जा रहा था, तभी नींद आ जाने की वजह से वह ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था। वहीं सैफई पीजीआई में सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।