इटावा: करहल इलाके में 13 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
Etawah, Etawah | Mar 18, 2024 करहल इलाके में 13 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में बताया गया है कि करहल इलाके कि रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगा ली है। किशोरी के परिजन इलाज के लिए सैफ़ई पीजीआई लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। मुख्यालय पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को शव सौंप दिया।