इटावा: पचावली में जमीनी विवाद में भतीजों ने चाची से की मारपीट, मेडिकल करवाकर जांच में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Mar 18, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पचावली निवासी 60 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी रमेश चंद्र से, बीती रात जमीनी विवाद में उनके भतीजों ने मारपीट कर दी। पीड़ित महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद थाना पुलिस ने महिला का जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण करवाकर, मामले की जांच शुरू कर दी।