जहानाबाद: पत्नी के अवैध संबंध से परेशान पति ने थाने में लगाई गुहार, बताई आपबीती
जहानाबाद: नगर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर किसी अन्य पुरुष से अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि इसी कारण पत्नी उसे कभी भाव नहीं देती और उसने कई बार दूसरे पुरुष के साथ बात करते और घूमते हुए पकड़ा है और अब वह अलग रहना चाहता है।