भीलवाड़ा: हरी शेवा उदासीन आश्रम ने वनवासी क्षेत्रों के लिए भारतमाता भक्तिधाम को 61 हनुमान प्रतिमाएं एवं धर्मग्रंथ भेंट किए
हँसगंगा हरिशेवा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं हरि शेवा धर्मशाला की ओर से वनवासी क्षेत्रों में सनातन संस्कृति के संवर्धन हेतु एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत भारत माता भक्ति धाम को 3 फीट ऊंचाई की 61 हनुमान जी की प्रतिमाएं, 61 रामचरितमानस तथा 600 हनुमान चालीसा भेंट की गईं। ट्रस्ट द्वारा कुल 101 हनुमान प्रतिमाएं वनवासी क्षेत्रों में स्थापित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।